मेरठ, जून 3 -- मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरिनगर अंगूर वाली मस्जिद निवासी अमन पुत्र अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वीडियो में दिखाई गया चाकू भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर एक 14 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की शुरुआत में सूर्या चौहान और असद की तस्वीरें दिखाई गई थीं। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखाई देती है। वीडियो के अंतिम हिस्से में अमन खून से सने कुर्ता-पायजामे में हाथ में छुरी लहराते हुए नजर आता है। वीडियो पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी भी लिखी गई थी...