हमीरपुर, अगस्त 19 -- मौदहा, संवाददाता। विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय रीवन (कंपोजिट) की प्रधानाध्यापिका संदीपा कुमारी को तमाम शिकायतों के बाद हुई विभागीय जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका का बच्चों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं था। छात्राओं से झाड़ू लगवाती थीं और कहती थीं कि तुम्हें पढ़-लिखकर क्या करना है, आगे जाकर झाड़ू ही लगाना है। बता दें कि प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध मुख्यमंत्री पोर्टल सहित तहसील दिवस में विद्यालय की रसोइयों ने भी शिकायत की थी। जिसके बाद बीईओ के बाद बीएसए ने स्थलीय जांच कर शिकायतकर्ताओं के बयान लिए थे। बीएसए मुकेश कुमार खरवार ने बताया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र पुत्र प्रमोद कक्षा सात ने बताया कि विद्यालय में खाना अच्छा नहीं बनता है। पानी जैसा खाना दिया जाता है, पेयजल स्थल पर गंदगी बहुत है। ...