मुजफ्फरनगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar Gangrape News: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी कस्बे में रविवार को शर्मनाक वारदात सामने आई। क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पति के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की झूठी सूचना देकर चार आरोपियों ने उसे घर से बाहर बुला लिया। महिला को कार में बैठाकर आरोपी उसे जंगल में ले गए और महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार शाम महिला के पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह गाड़ी चालक का काम करता है। गांव दधेड़ू खुर्द निवासी वहीद से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि 25 सितंबर की रात करीब दो बजे वहीद ने उसके घर पर फोन कर पत्नी को बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट...