नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों पर चुनाव लड़ने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अगर विपक्ष को सच में लगता है कि चुनाव 'रिग्ड' यानी धांधली वाले हैं, तो उसे ऐसे चुनावों में लगातार हिस्सा लेकर उनकी वैधता को मजबूत नहीं करना चाहिए। दीपके ने अपने पोस्ट में विपक्ष की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावों में धांधली का आरोप लगाने के बावजूद विपक्षी पार्टियां चुनाव लड़ती रहती हैं। उनके मुताबिक, ऐसा करना उस व्यवस्था को ही वैध ठहराना है, जिसके बारे में विपक्ष दावा करता है कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि 'विपक्षी पार्टियों को तोड़ा जा रहा है। ऐसी व्यवस्था में कब तब जिंदा रहोगे?''आपको डर है कि चुनाव नहीं लड़ेंगे ...