नई दिल्ली, जुलाई 29 -- भोजपुरी बवाल अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन इसके प्रोमो वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब तक तो आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की लड़ाई के वाडियोज वायरल हो रहे थे, लेकिन अब जो नया वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां आम्रपाली, रानी चटर्जी और नीलम गिरी संग बोटॉक्स को लेकर बात करती हैं।आम्रपाली ने रानी से पूछा शॉकिंग सवाल दरअसल, तीनों साथ में बैठी हैं और किसी का मैनीक्योर हो रहा है तो किसी का पेडीक्योर। इसी दौरान नीलम गिरी, रानी चटर्जी से पूछती हैं कि मुझे ये जानना है कि आपने कौनसा बोटॉक्स किया है? रानी हैरान हो जाती हैं और बोलती हैं क्या?? नहीं। भोजपुरी में क्या बोटॉक्स होता है? तो आम्रपाली बोलती हैं कि तो तुम्हारा सब माल असली है? रानी बोलती हैं तुम खुद बताओ तुम्हारा सब माल असली है? आम्रपाली ...