तुम्बाबेल : दूसरे चरण के आईआरएस छिड़काव का निरीक्षण
देवघर, सितम्बर 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र खड़गडीहा के तुम्बाबेल गांव में मंगलवार को द्वितीय चरण के आईआरएस (इंडोर रेजिडुअल स्प्रे) छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया गया। राज्य से पहुंचे जेडएमओ डॉ. अनिल कुमार और जिला वीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार ने गांव पहुंचकर छिड़काव कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घरों में किए जा रहे कीटनाशक छिड़काव की स्थिति देखी। साथ ही छिड़काव दल द्वारा निर्धारित मानकों और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को क्षेत्र के सभी पात्र घरों को छिड़काव से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को आईआरएस के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि घरों के अंदर निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.