नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारी कूटनीतिक तनाव देखने को मिला है। हाल ही में मध्य पूर्व में हुए युद्ध को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिनिधि बैठक के दौरान आपस में ही भिड़ गए जिसके बाद रूस को बीच-बचाव करना पड़ा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की मदद करने का आरोप लगाया। इसके बाद यूएई ने भी तीखा पलटवार किया।किसने क्या आरोप लगाए? यूएई का दावा: यूएई के प्रतिनिधियों का कहना है कि हालिया संघर्ष के दौरान ईरान ने उनके देश पर सीधे हमले किए और उन्हें निशाना बनाया। हाल के हफ्तों में यूएई में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को लेकर ईरान और यूएई के बीच तीखी बयानबाजी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप ब्रिक्स पश्चिम एशिया संकट प...