मिर्जापुर, जून 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के गोसाई तालाब निवासी मोहम्मद तुफैल को हॉकी संघ के मिर्जापुर संघ एवं जिला इकाई का अवैतनिक सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश हॉकी संघ के महासचिव रजनीश कुमार मिश्रा ने किया है। इसके साथ ही प्रदेश हॉकी संघ की ओर से नये सचिव को जनपद में हॉकी गतिविधियों का संचलन करने एवं खिलाड़ि‌यों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में उन्हें अभ्यास आदि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जनपद में पहली बार हॉकी संघ के सचिव को नियुक्त किया गया है। फुटबाल के खुद राष्ट्रीय खिलाड़ी और बच्चों को फुटबाल के गुर सीखाने वाले तुफैल ने बताया कि जल्द ही जिले में हॉकी प्रतियोगिता चालू कराने के लिए सभी स्कूलों को जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- 26वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए आयोजन समिति बनी

हिंदी हिन्दुस्तान ...