रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। तुपुदाना ओपी की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार और चंद्रजीत जायसवाल उर्फ टिंकू शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.50 ग्राम ब्राउन शुगर, चार हजार रुपए नगदी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि तुपुदाना चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.