बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। तुपकाडीह में वर्ष 1969 से वासंती दुर्गा पूजा और रामनवमी जुलूस उत्सव मनाया जा रहा है। पांच पंचायत के अलावे उत्तर विस्थापित क्षेत्र के श्रद्धालु यहां पूजा करने, मुंडन संस्कार के साथ मन्नत पूरी होने पर ढोल नगाड़ों के साथ दंडवत प्रणाम करते हुए आते हैं। पहले यह मंदिर अड्डा गांव में था जो आज भी बीएसएल के स्लैग डंप एरिया में विराजमान है जहां पूजा अर्चना करने के लिए प्लांट प्रबंधन से आदेश लेना पड़ता है। ज्योति अग्रवाल,निवारण दिगार, प्रफुल महतो,सहदेव साव आदि ने बताया कि बीएसएल के द्वारा जमीन अधिग्रहण करने के बाद से तुपकाडीह में पूजा प्रारंभ हुआ। पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल दिगार ने बताया पूजा शुरू कराने वाले बूढ़े बुजुर्ग अब दिवंगत हो गए हैं। रामगढ़ गोला निवासी अमूल्य पांडेय के परिजन शुरुआती दिनों से यहां पूजा करव...