बोकारो, फरवरी 27 -- तुपकाडीह में वर्णवाल समाज के लोगों ने निर्मलडीह गांव में बनने वाले धर्मशाला के लिए गुरूवार को धूमधाम से भूमि पूजन किया। भूमी पूजन का को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा निर्मलडीह से तेनु बोकारो नहर पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत कलशों में जल भरा। जल यात्रा के दौरान गाजे-बाजे के बीच जयकारा लगाया जाता रहा है। कलश यात्रा जयकारे लगाते मंडप पहुंची। पुरोहित कुलदीप पांडेय ने मुख्य यजमान भोला वर्णवाल सपत्नीक के हाथों विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा पूजन, वास्तु पूजन, अष्टकूली नाग देवता पूजन, हवन तथा आरती सम्पन्न करवाये। समाज के दीपू वर्णवाल ने बताया कि काफी समय से समाज के लोगों की इच्छा थी कि अपना एक धर्मशाला हो। जिसका इस्तेमाल बिरादरी के लोग अपने यहां होने वाले ...