बोकारो, मई 24 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। तुपकाडीह चौक बाजार में यात्रियों को पीने के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां स्टेशन में ट्रेन से उतर कर चौक से बस या ऑटो से जैनामोड़ या फुसरो जाने वाले यात्री अपना हलक भिगोने के पानी खोज कर परेशान होना पड़ रहा है। अंततः उन्हें दुकानों से पानी बोतल खरीद कर पीना पड़ रहा है। जबकि एक दिन छोड़कर सप्लाई पानी दिया जाता है जो एक घंटा मिलने के बाद बंद हो जाता है। दुकानदार सार्वजनिक नल से दो दिन का पानी भर कर रख तो लेते हैं लेकिन वे पीने के लिए ग्राहकों या यात्रियों को नहीं देते हैं। यहां के तीन बाजार मसलन मेनरोड, स्टेशन रोड और नहर चौक बाजार के पास एक भी चापाकल नहीं है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले हों या फेरी करने वाले सभी पानी के लिए तरस रहे हैं। सप्लाई पानी संजोने के लिए बनी छोटी पानी की टंकी का पानी भी एक घ...