घाटशिला, अप्रैल 8 -- पोटका, संवाददाता। पोटका सीओ निकीता बाला के निर्देश पर मंगलवार को तेंतला पंचायत के तुड़ी मौजा में 1.06 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके लिए सीओ ने मंगलवार को दंडाधिकारी के रूप अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार व राजस्व उप निरीक्षक शांतिराम षाड़ंगी को तैनात किया था। दोनों दंडाधिकारी पोकलेन व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करायी। इस दौरान तुड़ी में मनोज कुमार सिंह, रंजीत मिश्रा व जमशेदपुर रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण किया गया था। इसका खुलासा सूचना अधिकार की रिपोर्ट से हुआ। अतिक्रमण हटाने के पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गयी थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सरकारी स्तर पर अतिक्रमण हटाया गया। इस संबंध में सीओ निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.