घाटशिला, दिसम्बर 23 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड की तेंतला पंचायत अंतर्गत मौजा तुड़ी में 29.91 एकड़ सरकारी जमीन पर व्यावसायियों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने लगाया है। उन्होंने सीओ को आवेदन देकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की है। सीओ को सौंपे आवेदन में कहा है कि बीते कई वर्षों से मौजा तुड़ी में कुल 29.91 एकड़ सरकारी जमीन पर व्यावसायियों ने कब्जा किया है। उन्होंने इस सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने एवं बोर्ड लगाने की मांग की है। इस संबंध में सीओ निकीता बाला ने कहा कि मौजा तुड़ी में पूर्व से ही सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सरकारी जमीन को कब्जा किए 5 लोगों व एक कंपनी को दो बार नोटिस जारी किया गया है। पहली सुनवाई हुई है तथा दूसरी सुनवाई 2 जनवर...