नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- 1995 में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन है को टक्कर दी थी। फिल्म की कहानी जिसमें विदेश में बसे एक देसी इंसान, राज और सिमरन की लव स्टोरी, फैमिली ड्रामा दिखाया गया था। फिल्म की कहानी ने वो कमाल किया जो उस समय किसी दूसरी फिल्म ने नहीं किया। लेकिन इस कमाल के पीछे थोड़ा जादू फिल्म के शानदार म्यूजिक का भी था। वैसे तो हर गाना जबरदस्त हिट था लेकिन 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' खास बन गया।तुझे देखा तो ये जाना सनम पीली सरसों के खेतों में सफेद सूट पहने एक भागती हुई लड़की और काली लेदर जैकेट में बाहें खोलकर उसका इंतजार करता लड़का.फिर प्ले होता है 'तुझे द...