छपरा, फरवरी 14 -- नगरा। प्रखंड क्षेत्र की तुजारपुर पंचायत में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महमद पट्टी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को 24 घंटे का विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महमद पट्टी शिव मंदिर से जल लेने के लिए गंडकी नदी के तकिया पहुंचे। वहां से जल भरकर पटेढ़ा चौक स्थित गढ़ देवी मंदिर,फुटानी मोड़ होते हुए पुनः महमद पट्टी शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा।ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अमित कुमार,चंद्रदेव शर्मा,मनोज साह,मोती सिंह,महेश्वर सिंह,शिवजी सिंह,अमरेंद्र प्रसाद,विजय शर्म...