रजनीश पांडे, जून 13 -- दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग की घटना को लेकर शनिवार को एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल मामले की जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक हैरान करने वाली तस्वीर दिखाई दी। फुटेज देखने से पता चला कि आग लगने से कुछ सेकंड पहले एक संदिग्ध महिला मुंह छुपाकर उस बिल्डिंग की पार्किंग में गई थी, और उसके अंदर जाने के करीब 30 सेकंड बाद ही वहां आग लग जाती है और आग लगने के तुरंत बाद वह संदिग्ध महिला भी वापस मुंह छुपाकर वहां से निकल भागती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर आग ने मचाई तबाही, तुगलकाबाद की बिल्डिंग में 3 जिंदा जले, 8 झुलसेअबतक शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा था कारण इससे पहले तक इस घटना को एक हादसे के तौर पर देखा जा रहा था, और माना जा रह...