नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के विभाग का डंडा मिलावटी सामानों पर एक बार फिर चला है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बृहन्मुंबई इलाके में करीब 2 लाख 48 हजार 500 रुपये का प्रतिबंधित खाद्य सामान जब्त किया है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य इलाकों में भी खाद्य पदार्थों की जांच और कार्रवाई की गई। गुरुवार को जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, यह कार्रवाई बृहन्मुंबई, पुणे, कोंकण, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर में की गई। जांच के दौरान मिठाई, डेयरी उत्पाद, तेल, मसाले, चावल और कई दूसरे फूड आइट्मस जब्त किए गए।फिर चला FDA का डंडा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारियों को इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और लेबल, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों को लेकर गड़बड़ी मिली। इसके बाद नियमों का पालन नहीं करने ...