नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने महाराष्ट्र में खाने-पीने की चीजों में मिलावट और स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन के खिलाफ कई बड़े ब्रांड्स पर एक्शन लिया था। इसके बाद से ही उनकी चर्चा हो रही है। अब समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना ने भी तुकाराम मुंढे का नाम लेकर मजाक किया।समय रैना ने कंटेस्टेंट को ऑफर किए गलावटी कबाब 18 सितंबर को रिलीज हुए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट मैजिक ट्रिक्स दिखाने के लिए स्टेज पर चढ़ा। समय रैना उस कंटेस्टेंट से काफी इम्प्रेस हुए। जब वो कंटेस्टेंट स्टेज से उतरने लगा, तब समय रैना ने कहा कि वो उन्हें खाली हाथ नहीं जाने देंगे। इसके बाद समय रैना कंटेस्टेंट को अपने सामने रखे गलावटी...