तुकबेरा में स्थापित होगा कारगिल शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा
पलामू, जुलाई 11 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नावा बाजार प्रखंड के तुकबेरा पंचायत सचिवालय परिसर में कारगिल युद्ध के वीर शहीद प्रबोध महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा निर्माण के लिए शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सदर एसडीएम संजय पांडेय, नावा बाजार की बीडीओ रेणु बाला, थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि अनुज राम, तुकबेरा पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमा निर्माण की आधारशिला रखी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.