पलामू, अक्टूबर 7 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में घर के अंदर 6 अक्तूबर को गोली लगने से अमरजीत चौहान नामक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां संतरा देवी के फर्द बयान के आधार पर नावा बाजार थाना में अमरजीत की कथित प्रेमिका, उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई गई है। इससे घटना को लेकर पहले से उठ रहे सवाल और गहरा गए हैं।

पुलिस जांच नावाबाजार के थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी में नामजद लोगों की भूमिका, घटना के समय उनकी मौजूदगी और गोली चलने की परिस्थितियों की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

घटना का विवरण प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि ...