पलामू, अक्टूबर 4 -- पंडवा। खेलो झारखंड-2026 के तहत तुकबेरा स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल के दो छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्र रांची में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी है। शिक्षा विभाग के बीपीओ अजय कुमार राम ने बताया कि कक्षा 10वीं की छात्रा छोटी कुमारी ने 3000 मीटर दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। अमित कुमार मेहता ने हाई जंप और लॉन्ग जंप में जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के फिजिकल शिक्षक देवेंद्र यादव ने बताया कि दोनों छात्रों का चयन खेलो झारखंड 2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गावां की बेटी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में लहराया परचम, 3000 मीटर दौड़ में हा...