बिहारशरीफ, मार्च 25 -- तुंगी स्कूल के छात्रों ने छबिलापुर का किया भ्रमण फोटो : तुंगी स्कूल : छबिलापुर हाईस्कूल का भ्रमण के बाद शिक्षकों के साथ तुंगी हाईस्कूल के छात्र-छात्रा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुंगी हाईस्कूल के विद्यार्थी बुधवार को छबिलापुर हाईस्कूल का भ्रमण किया। तुंगी स्कूल की प्राचार्य सीमा कुमारी व नोडल शिक्षक रविकांत कुमार के साथ करीब 50 विद्यार्थियों का भ्रमण कराया। विद्यार्थियों ने छबिलापुर में स्थापित स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व प्रयोगशाला से अवगत हुए। शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रशासन के आपसी सहयोग से कोई भी विद्यालय को काफी विकसित किया जा सकता है। मौके पर छबिलापुर स्कूल प्राचार्य ओंकार देव आर्य के अलावा अनुराधा कुमारी, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा कुमारी, कोमल कुमारी, पंकज ...