शामली, जून 1 -- गांव हसनपुर लुहारी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर और स्टाफ की नियुक्ती नही होने से ताला लटका हुआ है। इस सरकारी केंद्र के लगातार बंद रहने से गांव के लगभग 30 हजार ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद भी ग्रामीण इलाके के इस केंद्र पर अव्यवस्था का माहौल है, जिससे स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश है। गांव हसनपुर लुहारी में तीस हजार आबादी के लिए लाखों रुपये से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवन में ताला लटक रहा है। पांच वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का निर्माण कराया गया था।जिसके बात यहा एक डाक्टर की कुछ समय के लिए नियुक्ती भी हुई। जिसके बाद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा मिलने शुर हुई ।अब इस भवन में स्वास्थ्य सेवाएं डाक्टर की नियुक...