फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में इन दिनों मौसम ने ऐसा करवट ली है कि अप्रैल के महीने में लोगों को फरवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 वर्ष में अप्रैल सबसे अधिक ठंडा दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1996 में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला था, जब बारिश के कारण तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।इस बार भी हालात कुछ वैसे ही बने हुए हैं। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सुबह सात बजे तापमान 23 डिग्री था और ठंडी हवा चलने से जिलेवासियों को सर्दी का एहसास हो रहा था। स्थिति यह रही कि सुबह के समय लोगों को पंखा चलाने की भी जरूरत महसू...