सीवान, मई 14 -- भगवानपुर हाट, एसं। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के अरूआं मकड़ी टोला के समीप छापेमारी कर शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज सारण जिले के जनता बाजार क्षेत्र के तेलछा गांव का मुकेश नट बताया जाता है। उसके पास से पुलिस ने 30 लीटर शराब बरामद किया। गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस ने बुधवार जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- तीस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...