अयोध्या, अप्रैल 6 -- गोसाईगंज, संवाददाता। महबूबगंज उपडाकपाल और चौकी पर तैनात एक सिपाही की मिलीभगत से एक ही परिवार के तीन लोगों को मृतक दिखाकर किसान विकास पत्र का तीस लाख रुपये निकाल लिए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख़ के बाद गोसाईगंज पुलिस ने आख़िरकार महबूबगंज डाकख़ाने के उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव , उनकी पत्नी आरुषी श्रीवास्तव और महबूबगंज चौकी के सिपाही अजय यादव के ख़िलाफ़ अपराधिक साज़िश , धोखाधड़ी , विश्वासघात सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में एसएसपी ने गोसाईगंज के एसओ व सिपाही को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक़ गोसाईगंज समदा निवासी सग़ीर ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम तीस लाख रुपये का महबूबगंज उप डाकघर में किसान विकास ...