गंगापार, मई 15 -- थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर पुलिस चौकी अंतर्गत दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव में गुरूवार की रात चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। कमरे में रखा हुआ लाखों रुपयें का आभूषण और नकदी समेट कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होते ही पूरे परिवार में हड़कंप गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

चोरी की रात का विवरण दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव निवासी दयाराम यादव का पूरा परिवार गुरूवार की रात भीषण गर्मी में बिजली नही होने के कारण मकान की छत पर सो रहा था। चोर इसी का फायदा उठाकर पीछे से छत पर चढ़ गए और चुपके से सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए। अंदर कमरों की कुंडी में ताला नहीं लगा था। चोरों ने बड़ी सफाई से कमरे में रखी आलमारी और बक्सों का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी ...