आगरा, अप्रैल 12 -- नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना ट्रांस यमुना पुलिस ओर साइबर सर्विलांस काउंटर इंटेलीजेंस ने अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित शिवम निवासी कालिंद्री विहार ट्रांसयमुना के कब्जे से 11.208 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लाखा रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात मिली सूचना पर टीम ने ट्रांस यमुना क्षेत्र में झरना नाले के पास घेराबंदी की। शिवम पुत्र सुरेश को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चरस और पैकिंग सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह चरस फिरोजाबाद से अपने साथी अरबाज के साथ लाया था, जो पहले से जेल में बंद है। आरोपी अपने हिस्से की चरस बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.