तीस मिनट तक थमीं सांसें और लगा कि सब खत्म हो जाएगा
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। जिले में बुधवार शाम आए भीषण तूफान ने सिर्फ तबाही ही नहीं मचाई बल्कि लोगों के दिलों में ऐसा खौफ भर दिया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। जिसने भी इस मंजर को देखा, उसकी रूह कांप गई। किसी को लगा कि आसमान टूट पड़ा है तो किसी को लगा कि धरती पलट जाएगी। अपनी जान बचाने के लिए राहगीर गाड़ियां छोड़कर खेतों की तरफ भागे तो घरों में माएं अपने बच्चों को सीने से चिपकाकर बस भगवान को याद करती रहीं। 82 साल के बुजुर्गों से लेकर सड़क पर फंसे ट्रक ड्राइवरों तक, हर किसी ने उन 30 मिनटों में मौत को बेहद करीब से देखा। हथगाम क्षेत्र के कासिमपुर कटरा गांव में 15 वर्षीय खुशबू पर दीवार गिर गई। चांदपुर गांव में 65 वर्षीय उर्मिला देवी और बरकतपुर गांव में 60 वर्षीय देवव्रत दीक्षित की दीवार गिरने से मौत हो गई। मनमोहानपुर गांव में 70 वर्षीय बाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.