गंगापार, जनवरी 30 -- स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की उदासिनता व लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा अव्यस्था का शिकार बना हुआ है। बरसात के दिनों में भवन के छत से बरसात का पानी टपकता है। ऐसी दशा में भवन किसी भी समय ढह सकता है। जरा सी बरसात हो जाने पर कमरों से पानी टपकने लगता है। अस्पताल की बाउंड्रीवाल टूटी पड़ी है। सुरक्षा व संरक्षा न होने से अस्पताल बंद होने के बाद अराजकतत्व घुस जाते हैं। अस्पताल परिसर में आवासीय भवन तो हैं, लेकिन इनमें कुछ भवन ढह चुके हैं, जो बचे हैं, उनमें दरबाजे व खिड़कियां न होने से रहने लायक नहीं बचा है, जिससे स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कुछ कर्मचारी किराए के कमरों में परिवार के साथ रह रहे हैं, जबकि कुछ कर्मचारी शहर से अस्पताल पहुंच रहे हैं। गुनई गहरपुर गांव के रमेश कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.