गंगापार, दिसम्बर 8 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरा से मध्यप्रदेश के लिए ट्रक ड्राइवर तीस टन धान लेकर चला किंतु वह रास्ते में धान गायब कर दिया। खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो धान मालिक ने ट्रक ड्राइवर समेत पांच पर केस दर्ज कराया है । बहरिया थाना के सिकंदरा निवासी प्रेम चंद्र केशरवानी पुत्र स्व केदारनाथ ने शनिवार को बहरिया पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह गल्ला अनाज का व्यापारी है। वह अपने परिचित राजेंद्र कुमार जो सर्वोदय नगर अल्लापुर के निवासी है। उनके चौदह चक्का ट्रक पर 28 नवंबर को छह सौ अस्सी बोरी जिसमे तीस टन एक कुंतल चालीस किलो धान लोड किया। थाना थरवई के तटीहरा देवनहरी निवासी सुभाष यादव ड्राइवर ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के लिए चल दिया। आरोप है कि ट्रक मालिक ड्राइवर सुभाष ने फोन से कहा कि वह 29 नवंबर को ट्रक नेशनल परमिट बनवाकर...