प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। राम वनगमन मार्ग के अंर्तगत अयोध्या से चित्रकूट के बीच प्रयागराज के शृंग्वेरपुर धाम में सिक्स लेन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से 1200 मीटर लंबे ब्रिज पर फसाड लाइट भी लगा दी गई है। मंगलवार की देर रात तक लाइट लगाने का कार्य किया गया। खंड के अधिशाषी अभियंता रवींद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ के मोहनगंज से लेकर चित्रकूट के राजापुर तक 147 किमी की दूरी में अब सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। तीस जून तक मार्ग से आवागमन शुरू करने की तैयारी की गई है। यह भी पढ़ें- शृंग्वेरपुर के सिक्स लेन ब्रिज पर लगी फसाड लाइट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...