मुंगेर, अक्टूबर 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीएसएनएल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के एक जनवरी 2017 से लंबित तृतीय वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर चलाए जा रहे चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को संचार परिसर, मुंगेर में भोजनावकाश के दौरान धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिधू शेखर सिन्हा ने की। धरना में बीएसएनएल मुंगेर परिचालन क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशनों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा सेवानिवृत्त पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भी आंदोलन में भाग लिया। इनमें मुकेश कुमार, वकील दास, निशा भारती, उमाशंकर दास, विनय कुमार मिश्रा, सुजय कुमार, अर्जुन हेंब्रम, संजय कुमार, अशोक कुमार, पवन कुमार और संदीप कु...