तीसरे बेली ब्रिज का काम आज शाम हो जाएगा पूरा
भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु पर तीसरे बेली ब्रिज का निर्माण आज शाम पूरा हो जाएगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शेड्यूल में शनिवार की शाम तीसरे बेली ब्रिज पर रैंप का निर्माण किया जाना तय किया गया है। यदि मौसम साफ रहा तो आज रात ही तीसरे बेली ब्रिज का काम भी पूरी तरह पूरा हो जाएगा। बीआरओ के तकनीशियनों ने बताया कि चौथे बेली ब्रिज के निर्माण का फ्रेम लांच किया जाएगा। इसके बाद रविवार को फ्रेम पर लोहे का प्लेट लगाया जाएगा। सोमवार-मंगलवार तक प्लेट को नट-वोल्ट से फिट करने के साथ-साथ तमाम छोटे-छोटे काम को पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Good News: टूटे विक्रमशिला सेतु पर परिचालन की तारीख आ गई, BRO ने किया कमाल; ट्रायल इस दिन यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर तीन नहीं, 4 बेली ब्रिज बनेंगे; BRO को मिली मंजूरी, आवागमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.