मेरठ, मार्च 21 -- तीसरे दिन नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ माता की आराधना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तीसरे नवरात्र के दिन मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा का महत्व होने के कारण कस्बे के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही घंटों की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं ने व्रत रखकर मां की पूजा की और शाम के समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा के चरणों में नारियल, फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर मन्नतें मांगी। शाम होते ही मंदिरों में आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आरती के दौरान पूरा वातावरण जय माता दी के जयकार...