लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भक्तों ने मां चंद्रघण्टा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नया बाजार स्थित गोपाल भंडार गली, लाल बाजार समिति मोड़, बनखंडी चैती दुर्गा मंदिर और लाली पहाड़ी चैती दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना की और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। देर संध्या आयोजित महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु दीप लेकर शामिल हुए और जय माता दी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघण्ट...