सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के तीसरे दिन शुक्रवार को 34731 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका। सबसे बड़ी समस्या परीक्षकों की अनुपस्थिति रही, जहां कुल 970 परीक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए। अब तक जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 79919 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। परीक्षकों की अनुपस्थिति से मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि शिवपति इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ में हाईस्कूल की 110983 कॉपियों के सापेक्ष 12959, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। यहां तैनात 582 परीक्षकों में से 322 अनुपस्थित रहे, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। वहीं तिलक इंटर कॉलेज में 107454 कॉपियों में से केवल 11770 कॉपियां जांची जा सकीं। इस केंद्र पर 581 में से 319 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.