प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अग्निशमन विभाग का सघन अभियान जारी है। अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को जिलेभर में 31 कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल की गई। अधिकांश कोचिंग संस्थानों में खामियां मिलीं। चिह्नित कोचिंग संस्थानों को एक सप्ताह में खामियां दूर करने का नोटिस जारी किया गया। वहीं, मॉक ड्रिल के माध्यम से कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों व कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में बचाव व सुरक्षा के जरूरी टिप्स दिए गए।अग्निशमन विभाग की जांच में कई संस्थानों में अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय मिले। अग्निशमन यंत्र की समय से रीफलिंग नहीं किए जाने के अलावा फायर अलार्म नदारद रहे। यह भी पढ़ें- हर त्रासदी के बाद चेतावनी, लेकिन नहीं बदलती तस्वीर! कई जगह बिजली के लटकते ता...