अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। बुधवार को तीसरे दिन जिले में 110 केंद्रों पर यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित हुई। सीसीटीवी कैमरे और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से नौ फरवरी तक चलेंगी। जिले में 216 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड स्तर से नियुक्त परीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बुधवार को जिले में 110 केंद्रों पर परीक्षा हुई। 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जबकि 300 छात्र-छात्रा नदारद रहे। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही है। कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.