चतरा, जनवरी 31 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा के दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2026 के तीसरे दिन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संघ संस्थापकों एवं पूर्व संघचालकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।सरस्वती वंदना के उपरांत प्रांत स्तरीय प्रतिभा खोज एवं चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...