पूर्णिया, मई 29 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र के डहुआबाड़ी पंचायत अंतर्गत नहरा कोल गांव से होकर बहने वाली कनकई नदी में डूबे तीसरी कक्षा के छात्र सुरेश हेम्ब्रम का शव घटना के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नौ वर्षीय सुरेश हेम्ब्रम अपने नाना-नानी के घर नहरा कोल गांव में रहकर पढ़ाई करता था। उसका पैतृक घर अमौर प्रखंड के बालूगंज मछट्ठा में है। बीते बुधवार की दोपहर वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था। खेलते-खेलते वह घर के समीप बह रही कनकई नदी के किनारे पहुंच गया और अचानक गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- कनकई नदी में डूबा तीसरी कक्षा का छात्र, तलाश जारी साथ में मौजूद बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया।...