धनबाद, मार्च 23 -- मजदूर समस्याओं को लेकर भाकपा माले व बीसीकेयू का चल रहा संयुक्त आंदोलन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी लोदना क्षेत्र के कुजामा आउटसोर्सिंग स्थल पहुंचकर काम बंद करा दिया। इसके अलावे छह नंबर साइडिंग का भी काम बंद कर दिया। साइडिंग का काम ठप होने से संवेदक ने नो वर्क नो पे का नोटिस चिपका दिया है। इधर एनटीएसटी प्रबंधक अजय विश्वकर्मा का कहना है कि साइडिंग से रैक निकल चुका है। फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल एमडीओ का कोयला साइडिंग नहीं पहुंच रहा है। वहीं कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना से प्रतिदिन 4 से 5 हजार टन कोयले का उत्पादन होता था। 20 हजार क्यूबिक मीटर ओबी निकाला जाता है। वह फिलहाल बाधित है। आंदोलनकारियो का कहना है कि प्रबंधन बीएनआर साइडिंग, गोल सिक्स साइडिंग के मजदूरों को एचपीसी का वेतन नहीं दे रहा है। पीएफ र...