आजमगढ़, मार्च 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा के स्वरूप का विधि विधान से पूजन अर्चर कर मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन घंटे-घड़ियाल और शंख की गूंज और माता रानी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को अल सुबह से ही मां चंद्रघंटा के स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन पूजन के लिए हाथों में नारियल, चुनरी, फूल-माला लेकर लाइन में कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। नगर क्षेत्र मे...