शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पौराणिक मान्यता के अनुसार मां चंद्रघंटा, देवी दुर्गा का उग्र लेकिन कल्याणकारी रूप हैं। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की घंटी विराजमान होती है, जो उनके नाम का कारण है। इस स्वरूप की पूजा से साहस, आत्मविश्वास और निर्भयता का संचार होता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। बिसरात घाट स्थित काली माता मंदिर, खिरनीबाग का कालीबाड़ी मंदिर, चौक स्थित माता फू...