फतेहपुर, मई 31 -- विजयीपुर। किशनपुर उपकेंद्र के तहत आने वाले अमनी फीडर के विजयीपुर कस्बा सहित करीब 50 गांव की बत्ती तीसरे दिन भी गुल होने के कारण करीब दस हजार उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पूर्व आने वाले आंधी में किशनपुर उपकेंद्र से संचालित होने वाले सात फीडरों से पोषित होने वाले करीब एक सैकड़ा गांव की बिजली गुल हो गई। जगह-जगह पोल टूटने व तारों के ऊपर पेड़ गिरने के कारण गुल होने वाली बिजली को बनाए जाने के लिए उपकेंद्र के स्टाफ द्वारा तेजी से काम करवाया जा रहा था। जिसके चलते कस्बा सहित 50 प्रतिशत गांव की बिजली आपूर्ति तो सामान्य हो गई। लेकिन अमनी अमनी फीडर के विजयीपुर कस्बा, सिलमी, एकौरा, रेवाड़ी, पहाड़पुर, शिवपुर फीडर से पोषित होने वाले गांव में सेक्शन काटकर आपूर्ति तो ...