रामपुर, मई 27 -- फोटो परिचय 01 बिलासपुर, संवाददाता। छाया पंडाल में बुधवार को भी शर्बत वितरण कर यात्रियों व राहगीरों को नौतपा के प्रकोप से थोड़ी राहत देने का प्रयास किया गया।हाईवे स्थित नगर के मुख्य चौराहे पर जैन मिलन ने बीते सोमवार से छाया पंडाल की शुरूआत की थी। बुधवार को तीसरे दिन की सुबह 10 बजे से जैन समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन ने पंडाल में शर्बत बांटकर इस वितरण का शुभारंभ किया। धर्मपाल जैन, विनोद जैन, हिमांशु जैन, प्रियांश जैन, प्रत्यक्ष जैन, श्रेय संदेश, दिनेश जैन, दिव्यांश जैन, अजय जैन, काव्य जैन, अर्पित शर्मा समेत आदि युवा भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...