बागेश्वर, मार्च 25 -- कांडा। पृथक विकासखंड की मांग को लेकर कांडा कालिका मंदिर में महातपस्या के तीसरे दिन भी जारी रही। मातृशक्ति के बाद बुजुर्गो ने मोर्चा संभाला है। कमस्यार-कांडा पृथक विकासखंड संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को भैरव चंदोला, बंशीधर कांडपाल, हीरा सिंह कर्म्याल, मनोहर सिंह धपोला ने तपस्या की।अध्यक्षता कर रहे रूप सिंह माजिला ने सभी से इस मुहिम मे जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क से संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर शंकर सिंह भंडारी, प्रकाश नगरकोटी, महेश पंत, आलम सिंह मेहरा, संजय साह, दरपान सिंह धपोला,अनिल चँदोला, हरीश कांडपाल, ईश्वरी लाल वर्मा, किशोरी लाल वर्मा, घनश्याम कांडपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...