शामली, अप्रैल 19 -- चौसाना। हरियाणा सीमा पर किसान अपनी फसलों को हरियाणा की मंडियों मे बेचने के लिए तीसरे दिन भी बिडोली पुल पर वाहनों की लाइन लगाकर कतार में खड़े रहे। किसानों ने बताया कि सुबह करीब 150 टैक्टर-ट्रालियॉ तीन दिनों से खडी थी। मजबूर व निराश होकर आधे से अधिक किसान अपने घरो को फसल लेकर लौट गए।किसानो ने आरोप लगाया है कि कई किसानों के साथ हरियाणा पुलिस ने मारपीट व अभद्रता की। कतार में खड़े किसान बिडौली पुल पर भूखे प्यासे है और समाधान की मांग कर रहे है। किसानों ने पुल पर ही प्रदर्शन कर विरोध जताया। झिंझाना थानाक्षैत्र के गांव बिडौली प्रदेश की सीमा का आखिरी गांव है। जहॉ से हरियाणा प्रदेश की सीमा शुरू होती है। शामली-सहारनपुर के अधिकांश किसान मौसमी फसले करते है। हरियाणा की मंडी निकट होने के कारण यहॉ के किसान मंडियो के आढतियों से जरूरत प...