देवरिया, अप्रैल 1 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पैकौली सिसवां- पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर नग्न हालत में मिले युवक के शव को 48 बीत चुके हैं, लेकिन अभी शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस 20 किलोमीटर के इर्द-गिर्द अब तक सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी हैं, लेकिन उसके बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। वहीं सोशल मीडिया से भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। शव के शिनाख्त के लिए पुलिस रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर रही है। जनपद से सटे बिहार के जिलों के सभी थानों से भी पुलिस संपर्क साध रही है। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में पैकोली- सिसवां पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर रविवार के सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में बत्तीस वर्षीय युवक नग्न अवस्था में शव ...